कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2023। Kali Bai Scooty Yojana 2023 List

सभी दोस्तों को नमस्कार, इस लेख के जरिये हम कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2023 PDF/ Kalibai Scooty Yojana 2023 List PDF के लिए डाउनलोड लिंक प्रदान कर रहे हैं। राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना (स्कूटी योजना)का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के द्वारा शिक्षा को बढावा देने के लिए किया गया है। इस योजना की सहायता से सरकार की  लड़कियों की शिक्षा को लेकर समाज में बनी नकारात्मक सोच को बदलने की एक पहल है। इस योजना के जरिये हर साल 10,000 से भी ज्यादा लड़कियों को फ्री स्कूटी दी जाती है जिससे कि शिक्षा संस्थान दूर होने पर लड़कियां शिक्षा से वंचित न हो पाएं और खुद स्कूटी की सहायता से जाकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने 7 अगस्त 2021 को एक विडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। उन्होंने राज्य के अलग अलग जिलों में पढने वाली छात्राओं के बातचीत करके लड़कियों की समस्या को समझा। और इस योजना की शरुआत हुई। सभी जिलों में जरूरतमंद छात्रा तक योजना का लाभ पहुचे इसके लिए हर जिले के लिए स्कूटी की संख्या का निर्धारण किया गया है

कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2023 PDF/ Kalibai Scooty Yojana 2023 List PDF – Overview

योजना कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना
शुभारम्भ राजस्थान सरकार
वर्ष 2023-24
उद्देश्य स्कूटी प्रदान करना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन /ऑफलाइन
राज्य राजस्थान
लाभान्वित राजस्थान की छात्राएं

कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2023 – महत्वपूर्ण सुचना 

  • राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • केवल SC/ST/OBC/अन्य अल्पसंख्यक समूह एवं सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • जो पहले से किसी अन्य स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी है वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि बालिका द्वारा पहले TAD डिपार्टमेंट या फिर स्कूल विभाग से दसवीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर स्कूटी प्राप्त कर चुकी है वह बारहवीं कक्षा के अंकों पर ₹40000 की नकद राशि प्राप्त करने की पात्र है।
  • आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपया या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के माता पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • राजस्थान बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 65% अंक एवं सीबीएसई बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
  • यदि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने में एवं ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बीच अंतराल है तो छात्रा को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।

Kalibai Scooty Yojana List 2023 PDF –  Documents

  • आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जनाधार या भामाशाह कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • नियमित रूप से उपस्थिति का संस्थान द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
  • ग्रेजुएशन प्रोग्राम में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • दिव्यांग प्राथी के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र

दोस्तों, आप नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कर के कालीबाई स्कूटी योजना लिस्ट 2023 PDF/ Kalibai Scooty Yojana 2023 List PDF डाउनलोड कर सकते हैं

Download PDF

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *